अग्रोहा धाम, सालासर बालाजी, लक्ष्मी माता मंदिर व श्री खाटू श्याम धाम के होंगे दर्शन
करनाल, 30 अगस्त   : श्री श्याम बालाजी दर्शन सेवा समिति की ओर से हर माह की भांति इस बार भी भव्य धार्मिक बस यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ करनाल से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस बार यात्रा अग्रोहा धाम, सालासर बालाजी, लक्ष्मी माता मंदिर और श्री खाटू श्याम धाम के लिए रवाना हुई। समिति के अध्यक्ष प्रमोद मंगला और मुख्य सेवक विकास गर्ग ने पूजा-अर्चना कर नारियल फोडक़र बस यात्रा का शुभारंभ किया। बस रवाना होते ही वातावरण जय श्री श्याम के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। समिति अध्यक्ष प्रमोद मंगला ने कहा कि धार्मिक यात्राएं मन और विचारों को शुद्ध करती हैं तथा समाज में भाईचारे की भावना को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से बाबा श्याम के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मंगला ने बताया कि समिति द्वारा पिछले कई वर्षों से नि:स्वार्थ भाव से श्रद्धालुओं को खाटू श्याम धाम, मेहंदीपुर बालाजी धाम, वृंदावन सहित अन्य धार्मिक स्थलों की यात्राएं करवाई जाती रही हैं। मुख्य सेवक विकास गर्ग ने कहा कि समिति की ओर से हर माह यात्रा का आयोजन किया जाता है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रहने, खाने-पीने और अन्य आवश्यकताओं की समुचित व्यवस्था की जाती है, ताकि किसी को कोई असुविधा न हो।  इस मौके पर समिति अध्यक्ष प्रमोद मंगला, मुख्य सेवक विकास गर्ग, संजीव मित्तल, योगेन्द्र शर्मा, अनिल मित्तल, जतिन, विपिन गुप्ता, ममता रानी और अशा रानी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *