असंध/करनाल, 28 अगस्त । एसडीएम असंध राहुल ने गुरुवार को अपने कार्यालय परिसर में सभी कर्मचारियों सहित सफाई अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्वयं परिसर में साफ सफाई की।  एसडीएम राहुल (आईएएस) ने कहा कि किसी भी कार्य की शुरुआत हमें स्वयं से करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को अपने कार्यालय में भी सफाई व्यवस्था में बराबर योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान-2025 चलाया जा रहा है। यह अभियान हर मोहल्ला, हर गली, हर मकान-स्वच्छ हरियाणा की पहचान, थीम के साथ 24 अगस्त से 7 नवम्बर तक चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाया जाएगा, जिसके लिए सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें। इसके साथ ही अभियान में जनभागीदारी के लिए ज्यादा से ज्यादा आमजन तथा ग्राम पंचायतों को जोड़ा जाए।  उन्होंने बताया कि कूड़ा निर्धारित कूड़ेदान में ही डालना चाहिए।
इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत प्रत्येक सरकारी विभाग के कार्यालय/परिसर, स्कूलों, शिक्षण संस्थानों, सरकारी अस्पतालों, तथा निजी कार्यालयों में सफाई करवाई जाएगी और सभी अपने-अपने कार्यालय को साफ-सुथरा व सौंदर्यीकरण करें। इसके अतिरिक्त शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सडक़ों के किनारे पड़े कूड़े-कर्कट को उठाने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने कार्यालय में साफ-सफाई के बाद कूड़ा-करकट को एक स्थान पर इक_ा करवाएं। उसके उपरांत नगर पालिका द्वारा इस कूड़े को उठाने का कार्य करवाया जाएगा।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार राधेश्याम और सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *