गुरुग्राम। जनपद में दो तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही वर्षा के कारण बादशाहपुर के टिकली गांव में मंगलवार रात छत गिरने से एक 60 वर्षीय महिला महादेवी की मौत हो गई। छत के मलबे में दबने से उनके पति श्याम लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार टिकली गांव में बुजुर्ग दंपति रह रहे थे। उनके घर की छत कच्ची बनी हुई थी। वर्ष के कारण वह कमजोर हो गई थी। आखिरकार मंगलवार रात छत गिर गई। उस दौरान दंपति कमरे में सो रहे थे। घर में और कोई नहीं था।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *