फरीदाबाद। फरीदाबाद के बहादुरपुर गांव में सोमवार की रात को साढ़े आठ बजे अचानक एक दो मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। इसके नीचे तीन पशु दब कर मर गए। एक पशु की भांडी टूट गई।
गांव के रहने वाले हरीचंद शर्मा ने बताया कि उन्होंने दूसरी मंजिल पर मकान अभी बनाया था। सोमवार की रात को मकान की बराबर में तीन बच्चे बैठे हुए थे। अंदर कोई भी नहीं था। उन्होंने अपनी छोटी डेरी बनाई हुई है। अचानक यह मकान गिर गया।
बताया कि इसके गिरने से परिवार के किसी भी सदस्य को कोई चोट नहीं लगी है। हरीचंद शर्मा का कहना है कि उनके तीन पशु दब कर मर गए। एक भांडी टूट गई। मरे हुए पशुओं को अर्थमूवर से मलवा हटाकर बाहर निकाला गया है।
कहा कि वह इन पशुओं का दूध बेच कर ही अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनका तीन लाख रुपये का नुकसान हो गया। सुबह होने पर ग्रामीणों का उनके मकान को देखने और नुकसान के बारे में पूछने आने वाले लोगों का तांता लग गया।
