केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत
करनाल, 26 अगस्त। हरियाणा सरकार के सहयोग से देश भगत विश्वविद्यालय (पंजाब) द्वारा 30 अगस्त को प्रातः: 9 बजे स्थानीय डॉ मंगलसेन सभागार में 75वें राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य कुशल युवाओं को रोजगार के व्यापक अवसर प्रदान करने वाली अग्रणी कंपनियों से जोड़ना है। यह जानकारी देश भगत विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में 35 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी जो विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार प्रदान करेंगीं। मेले में अधिकतम प्रस्तावित पैकेज 8 लाख रुपये प्रति वर्ष है, जो इसे करियर में विकास चाहने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बनाता है।
