पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले के पुरेवाल कॉलोनी में रविवार रात एक युवक की छत से गिरने से मृत्यु हो गई। छह माह पहले उसके बड़े भाई सुधीर की मृत्यु हुई थी।

युवक के गिरने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है, जो इसे उत्तर प्रदेश के बहराइच स्थित अपने घर ले गए हैं।

पुरेवाल कॉलोनी निवासी प्रमोद ने बताया कि उसका साला शिवपाल (18) एक फैक्टरी में काम करता था और उसके माता-पिता बहराइच के गांव औरही में रहते हैं।

रविवार रात करीब नौ बजे शिवपाल अपनी तीसरी मंजिल के कमरे में सोने गया था। रात दो बजे संदिग्ध परिस्थितियों में वह छत से गिर गया।

उसका भाई लच्छा राम उसे जिला नागरिक अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब गिरने के कारणों की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *