गुदगुदी जंक्शन समूह द्वारा शाम- ए-खास “सुर तरंग”आयोजित
-कार्यक्रम में 20 गायकों ने दी प्रस्तुति,अम्बाला पुलिस आर्केस्ट्रा के कलाकार रहे आकर्षण का केंद्र
कुरुक्षेत्र,25 अगस्त : सोशल ऑर्गेनाइजेशन गुदगुदी जंक्शन समूह द्वारा रेलवे स्टेशन के नज़दीक अग्रवाल धर्मशाला में रविवार सांय संगीतमयी कार्यक्रम शाम- ए-खास “सुर तरंग” आयोजित किया गया। जानकारी देते हुए सचिव सुनील अंगीरस ने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष चन्द्रमौलि गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी संजीव सीकरी मित्तल,अवनी गुप्ता,प्रवीण गोयल,संस्कार भारती के अध्यक्ष आशीष सभ्रवाल,सेक्टर 5 अग्रवाल सभा के प्रधान सचिन गुप्ता,पार्षद सतीश गर्ग, नैशनल ह्यूमन राइट्स कौंसिल के स्टेट प्रेजीडेंट दीपक चोपड़ा, रोटरी के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप चोपड़ा,लखविंदर पाल सिंह ग्रेवाल और व्यवसायी गगनदीप ढींगरा आशु ने मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित करके किया। समूह संचालक मंडल,महिला सदस्याओं और मार्गदर्शक मंडल सदस्यों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रा रीत शर्मा द्वारा नृत्य के साथ सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यक्रम मंच संचालन संरक्षक जितेंद्र बंसल के मार्गदर्शन में कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय मीडिया संस्थान के प्रोफेसर डॉ.आबिद एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रमुख बलजीत चावला संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण अम्बाला पुलिस आर्केस्ट्रा के कलाकार रहे जिन्होंने महान पार्श्व गायकों और संगीतकार आर डी बर्मन, मोहम्मद रफी और
किशोर कुमार के सदाबहार गीतों की इंस्ट्रुमेंटल धुनें सुनाकर कार्यक्रम को दिलकश कर दिया।अम्बाला पुलिस अधिकारी मास्टर बॉबी,गुदगुदी समूह अम्बाला कैंट प्रभारी राकेश आहूजा और स्टार सिंगर गौरव राजपाल के सुनाए गीतों पर संगीतप्रेमी झूम उठे। कार्यक्रम में लुधियाना,पटियाला,चंडीगढ़, अम्बाला,करनाल और कुरूक्षेत्र आदि शहरों से “गाता रहे मेरा दिल” ग्रुप के 20 गायकों ने अपनी मधुर आवाज़ में गाए गीतों से समां बांधा जिनमें मास्टर बॉबी ने “दिल में हो तुम,आंखों में तुम”… और “ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे,संजीव सीकरी मित्तल ने “ओ हंसिनी मेरी हंसिनी”…, राकेश आहूजा ने “मस्त बहारों का मैं आशिक”…,इंद्र शर्मा ने “मैं कोई ऐसा गीत गाउं कि आरजू जगाऊं”…,पंकज शर्मा और डॉ. स्वरित शर्मा ने ड्यूट सॉन्ग “दिल तो पागल है”…,गौरव राजपाल ने गिटार पर “प्यार तुम्हें किस मोड़ पे ले आया”…,रवि शर्मा और डॉ. स्वरित शर्मा ने ड्यूट सॉन्ग “किसी राह में किसी मोड़ पर”…,
अजय वर्मा और नीतू वर्मा ने ड्यूट सॉन्ग “यार बिना चैन कहां रे”…,ललित वर्मा और सुरेश कुमार ने ड्यूट सॉन्ग “बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा सलामत रहे दोस्ताना हमारा”….,रजनीश जैन ने “माई नेम इज़ लखन”…,मीरा गौतम ने “आ जा आई बहार दिल है बेकरार”….,जगदीश धीमान ने “ना जा कहीं अब न जा दिल के सिवा”….,लक्की बग्गा ने “दिल आज शायर है ग़म आज नगमा है”…,अमृतपाल ने “ना मुंह छुपा के जीओ और न सर झुका के जीओ”….,एडवोकेट पृथ्वी नाथ गौतम ने “लिखे जो खत तुझे वो तेरी याद में”…,निखिल प्रजापत ने “दीवानों से ये मत पूछो”… और कार्तिक कक्कड़ ने “मुसाफिर हूं यारो”…आदि गीतों से खूब रंग जमाया। गीतों के अंतराल में हरियाणवी कलाकार नायब सिंह सिरसला ने भी हरियाणवी गीत सुनाएं। समूह पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों और सहयोगियों को स्मृति चिन्ह और दौशाला देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अम्बाला मंडल पदाधिकारी डॉ.संजय गौतम,गुलशन ग्रोवर,सूबेदार रविन्द्र कौशिक,राज अरोड़ा,राकेश कंसल,श्याम जुनेजा,ललित चावला,अमरजीत पांचाल,सतीश मित्तल,मनीष जिंदल,देवेन्द्र कपूर,एडवोकेट गुरजंत सिंह गुराया,विनोद गर्ग,कमल अरोड़ा,रेखा शर्मा,मीना शर्मा, शशी धीमान,सुमन बंसल,स्मृति शर्मा,शगुन बंसल,रीमा जुनेजा,सुनीता वालिया,नीशु वालिया और सुनीता गोयल सहित बड़ी संख्या में संगीतप्रेमी मौजूद रहे।
