बच्चों को पौधे लगाने के लिए किया प्रेरित ’

करनाल, 22 अगस्त। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि विज्ञान केंद्र उचानी के वैज्ञानिकों द्वारा शुक्रवार को गाँव औगन्ध के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वन महोत्सव मनाया गया और जल संरक्षण अभियान को लेकर बच्चों को प्रेरित किया गया । कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के सीनियर कॉर्डिनेटर डॉ महा सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय में पौधे लगाकर बच्चों को पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा पर्यावरण की स्थिति दिन ब दिन खराब होती जा रही हैं, जिसको हम सबको मिल कर बचाना हैं ।
वन महोत्सव तथा जल संरक्षण अभियान कार्यक्रम के संयोजक डॉ विजय कौशिक, जिला विस्तार विशेषज्ञ ने बच्चों को पौधे लगाकर उनकी कम से कम तीन साल तक देखरेख करने की अपील की। उन्होंने अपने व्याख्यान में बच्चों को पानी बचाने के लिए भी प्रेरित किया। डॉ कौशिक ने बताया कि वन संभाग अधिकारी, करनाल के सहयोग से लगभग 2000 पौधे आज औगन्ध में नर्सरी से उपलब्ध करवाए गए।

इस प्रोग्राम में कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ किरण खोखर, विद्यालय के प्राचार्य नरेश तथा समस्त स्टाफ  मौजूद रहा। स्कूल के प्राचार्य ने सभी वैज्ञानिकों का स्कूल के प्रांगण में प्रोग्राम आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया । कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 300 बच्चों ने भाग लिया जिन्हें पौधे बच्चों को वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *