चंडीगढ़। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने केंद्र शासित प्रदेश (संशोधन) विधेयक 2025, 130वां संविधान संशोधन विधेयक 2025 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2025 को देश हित में बताया है। कांग्रेस द्वारा बिल की कॉपी फाड़ने और केंद्रीय मंत्री अमित शाह व कागज को आसन की तरफ फेंकने की घटना को काला अध्याय बताते हुए उन्होंने कहा कि अब सरकार जेलों से नहीं चलेगी। सत्ता का रास्ता सेवा से होकर जाएगा, अपराध से नहीं।
बड़ौली ने कहा कि विधेयक के अनुसार कोई मंत्री लगातार तीस दिनों तक हिरासत में रहता है, जिसकी सजा पांच साल या उससे अधिक हो सकती है, तो राष्ट्रपति उन्हें प्रधानमंत्री की सलाह पर 31वें दिन हटा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *