महापौर रेनू बाला गुप्ता ने जन सुनवाई में नागरिकों की समस्याओं का किया समाधान।
करनाल 20 अगस्त, महापौर रेनू बाला गुप्ता ने नगर निगम कार्यालय में बुधवार को आमजन की सुनवाई करते हुए निगम इंजीनियरों को निर्देश दिए कि सीवरेज चौक या ओवरफ्लो की शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लिया जाए। उन्होंने कहा कि इसे लेकर आमजन को समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। इसके लिए हमें निरंतर प्रयासरत रहना होगा।
उन्होंने इंजीनियरों को निर्देश दिए कि वाटर सप्लाई, सीवरेज, स्ट्रीट लाईट व सडक़ों पर गढ्ढïा होने जैसी शिकायत आने पर तुरंत एक्शन लिया जाए और उसे समय रहते दुरूस्त करवाया जाए। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओं को लेकर शहरवासियों को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त प्रॉपर्टी आई.डी. में त्रुटि को दुरूस्त करने के कार्य में तेजी लाई जाए। कोई भी आपत्ति राईट टू सर्विस एक्ट (आर.टी.एस.) से बाहर नहीं जानी चाहिए। निर्धारित समयावधि में ही आपत्ति का निवारण करना सुनिश्चित किया जाए।
जन सुनवाई में महापौर ने एक-एक कर नागरिकों की समस्याओं को सुना और सम्बंधित अधिकारी को बुलाकर उनकी समस्याओं का निवारण करवाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने शहरवासियों से अपील कर कहा कि वे कार्यालय में आते समय अपनी शिकायतें लिखित रूप में लेकर आएं और अपना मोबाइल नम्बर भी अवश्य लिखें, ताकि कार्य होने की फीडबैक भी ली जा सके।
इस दौरान उन्होंने शहरवासियों से भी अपील करते कहा कि वह अपने आस-पास के परिवेश को साफ-सुथरा रखें। नागरिक नालियों, नाले व सीवरेज में सोलिड वेस्ट न जाने दें, ताकि वह चौक न होकर निर्बाध निकासी कर सके।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व तथा विधायक जगमोहन आनंद के मार्गदर्शन में करनाल शहर में अनेक विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जिनसे शहरवासियों को सुविधाएं मिल रही हैं। इस दौरान वार्ड पार्षद भूतेन्द्र नौतना, मुकेश अरोड़ा, ईश कुमार गुलाटी व अमृत लाल जोशी तथा निगम के तकनीकी विशेषज्ञ सतीश शर्मा मौजूद रहे।
