वहीं, कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मां और प्रकृति दोनों ही जीवनदायिनी हैं। यदि हम मां के प्रति सम्मान व्यक्त करना चाहते हैं तो सबसे अच्छा तरीका है कि उनके नाम पर एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करें। उन्होंने कहा कि पौधों का संरक्षण सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृति और संस्कार का प्रतीक भी है। इस अवसर पर
आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य प्रो. आशीष मेहता, एनएसएस यूनिट के कोऑर्डिनेटर डॉ. पीसी मंगल, प्रोग्राम इंचार्ज डॉ. सुरेंद्र सहरावत, पुरुष छात्रावास के वार्डन डॉ. कृष्ण कुमार, एपीआरओ नरेंद्र शर्मा ने भी परिसर में औषधीय एवं छायादार पौधे लगाए गए, जिससे विश्वविद्यालय का वातावरण और अधिक हरा भरा होगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण में भाग लिया और पौधों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।
-श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में रोपित किए पौधे,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
सोनिका वधवा
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय परिसर व पुरुष छात्रावास में बुधवार को ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान के तहत एनएसएस यूनिट द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान व कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर ने स्वयं पौधे रोपित कर सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों से भी पौधारोपण कराया गया, जिससे परिसर हरे-भरे भविष्य की ओर बढ़ा। इस अवसर पर कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि पौधे जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं। जिस प्रकार मां हमें जीवन देती है, उसी प्रकार पौधे हमें शुद्ध हवा, फल, छाया और जीवनदायिनी ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी मां के नाम पर एक पौधा जरूर लगाना चाहिए, ताकि पर्यावरण सुरक्षित रहे और आने वाली पीढ़ियों को भी शुद्ध हवा मिल सके। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि पौधों की सुरक्षा और देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपनी मां के नाम पर लगाए गए पौधों को संतान की तरह पालें और उनका संरक्षण करें।
