पिहोवा 18 अगस्त – उपमंडल अधिकारी नागरिक अभिनव सिवाच ने कहा कि उपमंडल पिहोवा में लगे अतिक्रमण को हटाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। अतिक्रमण को हटाने के लिए दुकानों के आगे लगी रेहडिय़ों व फडिय़ों को हटाया जा रहा है तथा उनके लिए जल्द ही उचित स्थान निर्धारित किया जाएगा। वे सोमवार को अपने कार्यालय में सभी विभागों के अधिकारियों तथा दुकानदार ऐसोसिएशन के प्रतिनिधियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।
एसडीएम अभिनव सिवाच ने कहा कि सडक़ों पर लगे अतिक्रमण को बर्दाशत नहीं किया जाएगा। उन्होंने नगरपालिका व पीडब्ल्यू के अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि वे मुख्य चौक से लेकर मुख्य बाजार में रोड़ के दोनों तरफ थर्माकोल पेंट की सफेद पट्टïी लगवाना सुनिश्चित करें ताकि दुकानदार उस सफेद पट्टïी से आगे अपना दुकान का सामान न रख सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि यदि कोई भी गाड़ी सडक़ बीच खड़ी पाई गई तो उस गाड़ी का गलत पार्किंग के तहत पुलिस द्वारा चालान किया जाएगा।
उन्होंने नगरपालिका के अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि दुकानों के ऊपर लगे प्राइवेट कम्पनियों की एडवरटाईजमेंट के बोर्ड जल्द से जल्द हटवाने के लिए दुकानदारों को नोटिस जारी करें। इसके अतिरिक्त पिहोवा के मुख्य सरस्वती द्वार पर पुलिस विभाग द्वारा नाका लगाया जाएगा ताकि चौपहिया वाहनों का मेन बाजार में आवागमन न हो। प्राय देखने में आता है कि चौपहिया वाहनों के मेन बाजार में जाने के कारण यातायात में काफी बाधा आती है।
उन्होंने कहा कि शहर के मुख्य स्थानों पर पोस्टर लगाना सख्त मना है। यदि कोई ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ हरियाणा नगरपालिका विज्ञापन उप-नियम 2022 के तहत उचित कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि गाडिय़ों को सडक़ पर खड़ी न करें अपितु पिहोवा में बने दो पार्किंग ज़ोन में ही गाड़ी खड़ी करें अन्यथा गाडिय़ों का मौके पर ही चालान होगा। इस मौके पर नगरपालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि, उप-प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र ढींगरा, डीएसपी निर्मल सिंह, नगरपालिका सचिव मोहनलाल, रविकांत शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, ऐसोसिएशनों के प्रधानों सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
