चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर राज्यपाल अशीम घोष एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष के साथ मुलाकात की। इस दौरान सीएम राजभवन में आयोजित एट होम कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री सैनी ने इस अवसर पर उपस्थित टीम हरियाणा के साथियों एवं अन्य विशिष्टजनों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक एवं अशेष शुभकामनाएं दीं। स्वतंत्रता दिवस की यह नई उमंग, ऊर्जा और उत्साह प्रदेश के विकास की गति को और अधिक तीव्रता प्रदान करते हुए नए आयाम स्थापित करेगी।

उन्होंने अफने एक्स पर कहा कि आज प्रदेश के राज्यपाल अशीम घोष जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष जी द्वारा स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर राजभवन, हरियाणा (चंडीगढ़) में आयोजित एट होम कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।

इस अवसर पर उपस्थित टीम हरियाणा के साथियों एवं अन्य विशिष्टजनों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक एवं अशेष शुभकामनाएं दीं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि स्वतंत्रता दिवस की यह नई उमंग, ऊर्जा और उत्साह प्रदेश के विकास की गति को और अधिक तीव्रता प्रदान करते हुए नए आयाम स्थापित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *