ढिगावा मंडी (भिवानी)। हरियाणा के भिवानी जिले के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी 18 वर्षीय मनीषा की तेजधार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। लड़की सोमवार दोपहर दो बजे के बाद से लापता थी। बुधवार सुबह सिंघानी गांव के खेत में उसका शव मिला।
मृतका के पिता संजय की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट ग्रामीणों ने दिल्ली पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई और सिंघानी गांव से गुजरने वाले लोहारू हिसार स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। एसडीएम के आश्वासन के बाद गुस्साए लोगों ने करीब चार घंटे बाद जाम हटाया।

स्वजन के अनुसार सोमवार को मनीषा सुबह घर से खाना खाकर सिंघानी गांव में स्थित एक निजी प्ले स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए गई थीं। मनीषा ने हाल ही में निजी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाना शुरू किया था। परिवार में सबसे बड़ी बेटी थी और इससे छोटा एक भाई और एक बहन भी है।

मनीषा पढ़ाई में होशियार थी और उसने हाल ही में 12वीं कक्षा पास कर निजी स्कूलों में पढ़ाने का कार्य शुरू किया था। वह नर्सिंग कोर्स करना चाहती थी।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की छानबीन

बुधवार सुबह सिंघानी गांव के ग्रामीणों ने खेतों में लड़की का शव देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस सरपंच को दी गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की गर्दन पर धारदार हथियार से प्रहार के निशान थे। चेहरे को बुरी तरह से काट रखा था। हालांकि, मृतक मनीषा के पिता संजय ने कपड़े जूती और पैरों के आधार पर पहचान की।

पिता ठेकेदार के पास करता है कार्य

मृतक मनीषा का पिता संजय लोहारू ठेकेदार के पास कार्य करता है, जिससे परिवार का पालन पोषण करता है। मनीषा एक भाई और एक बहन से बड़ी थी। परिवार की आर्थिक स्थिति में हाथ बटाने और आगे की अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए निजी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने का कार्य पिछले महीने में ही शुरू किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *