हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा बतौर मुख्यातिथि करेंगे ध्वजारोहण
करनाल, 14 अगस्त।
 डीसी उत्तम सिंह  ने बताया कि 79 वें स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह 15 अगस्त को यहां नई अनाज मंडी में भव्य व शानदार ढंग से मनाया जाएगा। समारोह  में मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ध्वजारोहण और परेड का निरीक्षण करेंगे। इससे पहले वे शहर के कर्ण पार्क के निकट जिला सैनिक बोर्ड कार्यालय के परिसर में बने वॉर मेमोरियल स्थल पर अमर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
डीसी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह राष्ट्रीय पर्व है, जिला प्रशासन द्वारा समारोह की गरिमा को देखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। समारोह स्थल की भव्य ढंग से साज सज्जा की गई है तथा दर्शकों के लिए स्वच्छ पेयजल, शौचालय आदि का समुचित प्रबंध किया गया है। उन्होंने बताया कि समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा सामूहिक मास पीटी का प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने  लोगों से अपील की कि वे समारोह में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि जिला में उपमंडल स्तर पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *