करनाल, 13 अगस्त। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव कुलबीर मलिक ने बताया कि उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के
अध्यक्ष उत्तम सिंह के मार्गदर्शन में बुधवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत रेड क्रॉस कार्यालय में प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षणार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया। इसी दौरान भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान के 5 वर्ष पूर्ण होने पर रेड क्रॉस वालंटियर तथा प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षणार्थियों द्वारा नशा न करने की शपथ ली गई।
इस अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी का निरीक्षण करने पहुंचे भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी ने रैली में भाग लेने वाले सभी प्रशिक्षणार्थियों से बातचीत की तथा नशे के प्रति जागरूकता का संदेश दिया ताकि हमारा समाज नशा मुक्त हो। वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी द्वारा जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रांगण में पौधारोपण करके पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया।
