फरीदाबाद। फरीदाबाद में औद्योगिक नगरी की सड़कों को दुरुस्त करने का दावा करने वाले नगर निगम को कई साल बाद निगम मुख्यालय के पास की खस्ताहाल सड़क की याद आई है। पिछले काफी समय से बदहाल पड़ी मेट्रो चौक से बादशाह खान अस्पताल जाने वाली इस सड़क को आरएमसी बनाया जाएगा।

इसके लिए दो करोड़ रुपये का टेंडर लगाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि टेंडर खुलने के बाद इस पर काम शुरू कर लिया जाएगा।

अति व्यस्त है मार्ग

मेट्रो चौक से नगर निगम कार्यालय के सामने से होते हुए सड़क बादशाह खान अस्पताल तक जाती है। निगम कार्यालय, अस्पताल व मेट्रो मोड रोड की तरफ आने-जाने वाले लोग इस सड़क का प्रयोग करते हैं। इस समय सड़क की हालत काफी खराब है। सड़क पूरी तरह से टूटी हुई है। इससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर निगम अधिकारी भी प्रतिदिन इस सड़क से होकर गुजरते हैं।
बताया गया कि वर्षा के समय तो जलभराव की वजह से इस सड़क से निकलना मुश्किल हो जाता है। क्योंकि पानी निकासी को लेकर कोई व्यवस्था नहीं है। हर वर्षा में निगम सेक्शन टैंकर के माध्यम से पानी निकालता है। सबसे अधिक परेशानी बादशाह खान अस्पताल, एंबुलेंस व अन्य वाहन चालकों को होती है। त्यौहारी सीजन में दशहरा ग्राउंड में मेले भी लगाए जाते हैं। दशहरा ग्राउंड तक पहुंचने के लिए लोग इसी सड़क का प्रयोग करते हैं। काफी समय से सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *