पानीपत। गांव सिठाना के पास दिल्ली पैरलल नहर किनारे बीयर पार्टी कर नहर में डूबकी लगाने कूदे युवक की डूबने से मौत हो गई। दो दिन से पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस व गोताखोर उसकी तलाश कर रहे थे।

मंगलवार को खूबडू झाल में शव मिला। पुलिस ने जनसेवा दल की मदद से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम करा शव स्वजन को सौंप दिया है। गांव काबड़ी निवासी ऋषिपाल ने बताया कि उनके दो बेटे और दो बेटियां है। सबसे छोटा बेटा 21 वर्षीय रितिक था।

वह एक फैक्ट्री में काम करता था। रविवार को वह अपने चचेरे भाई सन्नी व दोस्त योगेश के साथ नहर पर नहाने गया था। यहां तीनों ने पहले बीयर पी। रितिक ने नहर में सिर के बल छलांग लगा दी।

वह नहर में लापता हो गया था। युवकों ने उन्हें काल कर इस घटना की सूचना दी। वह नहर में पहुंचे और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका भेद नहीं लगा था। मंगलवार सुबह उसका शव खुबडू झाल में मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *