फरीदाबाद। एनआइटी विधानसभा क्षेत्र की डबुआ कॉलोनी स्थित लेजर वैली पार्क में म्यूजिकल फव्वारा शुरू हो गया। यह फव्वारा फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा 3.88 करोड़ की लागत से बनाया गया है।

2028 तक इसकी देखरेख एवं मेंटेनेंस का कार्य भी फव्वारे का निर्माण करने वाली एजेंसी द्वारा ही किया जाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और स्थानीय विधायक सतीश फागना ने फव्वारे का उद्घाटन किया।

मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह म्यूजिकल फव्वारा पार्क की सुंदरता बढ़ाएगा। यह पार्क में मनोरंजक स्थल बनकर उभरेगा और बच्चों व परिवारों के लिए सैर-सपाटे का बेहतरीन विकल्प प्रदान करेगा।

एनआइटी क्षेत्र ऐसा क्षेत्र हैं जहां पीने के मीठे पानी की उपलब्धता को लेकर लंबे समय से चुनोतियां बनी हुई हैं। इस गंभीर समस्या का संज्ञान प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वयं लिया है और इस क्षेत्र में जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 250 करोड़ रुपये के विशेष बजट को स्वीकृति दी है। यह कमी अगले साल तक पूरी हो जाएगी।

विधायक सतीश फागना ने कहा कि पानी निकासी की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए लगभग 2.25 करोड़ रुपये की लागत से पाइप लाइन बिछाई जाएगी, जिससे जलभराव की समस्या का समाधान संभव होगा। वार्ड नंंबर 10 के पार्षद भगवान सिंह, पार्षद गायत्री देवी, निगम पार्षद जयवीर खटाना, निगम पार्षद संदीप भड़ाना और एफएमडीए के अधिकारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *