पंचकूला। पंचकूला स्थित इंद्रधनुष सभागार में भारत की अग्रणी थिएटर संस्था फेलिसिटी थिएटर द्वारा प्रस्तुत महानाट्य “हमारे राम” का भव्य मंचन हुआ।

यह आयोजन दर्शकों के लिए न केवल एक सांस्कृतिक अनुभव था, बल्कि रामायण के अनकहे अध्यायों की गहराई में उतरने का एक भावनात्मक और आध्यात्मिक अवसर भी बन गया।

नाटक में प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा ने रावण की भूमिका निभाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके संवाद, मंच उपस्थिति और भाव-प्रदर्शन ने रावण को एक संवेदनशील और बहुआयामी पात्र के रूप में सामने रखा।

भगवान राम की भूमिका में राहुल आर. भुचर, हनुमान के रूप में दानिश अख्तर, भगवान शिव के रूप में तरुण खन्ना, माता सीता की भूमिका में हरलीन कौर रेखी, और सूर्यदेव के रूप में करण शर्मा ने उत्कृष्ट अभिनय किया।

यह नाट्य प्रस्तुति रामायण की उस कथा पर आधारित थी , जो लव और कुश द्वारा पूछे गए प्रश्नों से शुरू होती है, और जो भगवान राम व माता सीता की यात्रा, त्याग, प्रेम और संघर्ष को एक नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *