अधिक से अधिक संख्या में शिरकत करने का किया आह्वान
करनाल, 2 अगस्त- करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने शनिवार को झज्जर और रोहतक का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आगामी 14 अगस्त, 2025 को फरीदाबाद में आयोजित होने वाले विभाजन विभीषिका राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर चर्चा की और अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शिरकत करने का आह्वन किया।
विधायक जगमोहन आनंद सर्वप्रथम झज्जर पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा कार्यालय “झज्जर कमलम” में बतौर जिला प्रमुख संगठन के वरिष्ठ साथियों संग कार्यक्रम स्थल, आयोजन रूपरेखा व व्यवस्था संबंधी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। इसके उपरांत उन्होंने रोहतक पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली और इस कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में आगामी 14 अगस्त को फरीदाबाद पहुंचने का आह्वान किया।
विभाजन सबसे बड़ी त्रासदी
विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि वर्ष 1947 में जिस दिन भारत की आजादी की प्रक्रिया चल रही थी तो दूसरी तरफ भारत माता की छाती पर लकीर खींच कर देश का विभाजन भी किया गया था। देश का विभाजन ऐसी त्रासदी है जिस पर आजादी के बाद का साहित्य भरा पड़ा है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम आने वाली पीढिय़ों को उस वक्त की कहानियां सुनाएं और आने वाली पीढिय़ों को अपने पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान के बारे में जानकारी हो। उस वक्त में करीब एक करोड़ 20 लाख लोगों का विस्थापन हुआ था और लाखों लोग मारे गए थे। हमारे पूर्वजों ने जान से ज्यादा संस्कृति और देश से प्यार को दर्शाते हुए अपना बलिदान दिया। वहां से आने के बाद मेहनत की, लोग अपने पांव पर खड़े हुए और अपने पुरुषार्थ से पुरुषार्थी बने। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से बंजर भूमि को उपजाऊ बनाया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के बंटवारे को 20वीं शताब्दी की सबसे बड़ी त्रासदी कहा है। उन्होंने ही स्वतंत्रता दिवस पर आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ करते हुए 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाने की घोषणा की थी।
इस अवसर पर झज्जर में जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, झज्जर जिला परिषद् चेयरमैन कप्तान बिरधाना, संजय कपलाना, दिनेश कौशिक, जिला महामंत्री दया कृष्ण जांगड़ा, रविन्द्र बाराही, राजपाल जांगड़ा, आशा तनेजा, महेश चौहान, सुनीता चौहान मौजूद रहे। वहीं रोहतक में प्रदेश कार्यालय सचिव एवं वरिष्ठ नेता गुलशन भाटिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, जिला प्रभारी सतेंद्र परमार, जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह ढाका, सतीश नांदल, विभाजन विभीषिका संयोजक अशोक खुराना, मनमोहन गोयल, नितिन जैन, अभिनंदन शर्मा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
