गुरुग्राम। धनकोट नहर में नहाने के दौरान बुधवार शाम एक 30 वर्षीय युवक डूब गया। रात तक भी उसका कोई पता नहीं चल सका। गोताखोरों ने काफी तलाश की। रात होने के कारण अभियान बंद कर दिया गया।

गुरुवार सुबह नहर में फिर तलाशी अभियान शुरू किया गया। तीन घंटे तक चले अभियान के बाद गोताखोरों ने करीब दस बजे नहर से युवक का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक राजेंद्रा पार्क में रहने वाला खड़क सिंह अपने भांजे के साथ धनकोट नहर में नहाने आया था। बताया जाता है कि दोनों ने काफी शराब पी रखी थी। काफी देर नहाने के बाद शाम को खड़क सिंह गहरे पानी में चला गया और फिर बाहर नहीं आ सका। भांजे की सूचना पर धनकोट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर तलाशी अभियान चलाया।
एक घंटे की मशक्कत के बाद भी युवक का कुछ भी पता नहीं चल सका। रात होने के कारण अभियान बंद कर दिया गया। गुरुवार सुबह सात बजे के बाद फिर अभियान शुरू कर युवक की खोज शुरू कर दी गई है। परिवार ने बताया कि खड़क सिंह मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला है और यहां किराए से रहकर कई सालों से डिलीवरी ब्वाय का काम कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *