बरसाती पानी को रिचार्ज कर फसलों व पशु-पक्षियों के लिए किया जाएगा रिजर्व: धुमन सिंह किरमच
स्योंसर के जंगलों में जंगल सफारी शरू करने के लिए देखी गई जगह, जंगल की लगभग 70 एकड जगह में किया गया विजिट
पिहोवा 31 जुलाई – सरस्वती हैरीटेज बोर्ड हरियाणा के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच ने कहा कि उपमंडल पिहोवा के स्योंसर जंगल मे करीब 70 एकड जगह पर सरस्वती बोर्ड व वन विभाग द्वारा रिजर्व वायर बनाया जाएगा। इसी उद्देश्य से वीरवार को स्योंसर जंगल में विजिट की गई तथा वहां पर भूमि व जंगल का निरीक्षण किया गया।
ध्ुामन सिंह किरमच ने कहा कि स्योंसर जंगल में बरसाती पानी को रिचार्ज करके फसलों व पशु-पक्षियों के लिए रिजर्व रखा जाएगा। एक सरोवर बनाकर बरसाती पानी को रिजर्व किया जाएगा जो कई कार्यों में सहायक होगा। इसके अतिरिक्त जंगल में पेड-पौधे सुरक्षित रहंे, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। समय-समय पर जंगल का निरीक्षण करके पेड़-पौधों को आब्जर्व किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जंगलों को बचाना हम सबका कर्तव्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई मुहीम एक पेड़ मां के नाम के तहत भी सभी लोगों को जहां पर भी स्थान मिले, पेड़ अवश्य लगाने चाहिए। पेड़ों का होना एक नहीं बल्कि कई पीढ़ियों के लिए लाभदायक है।
उन्होंने कहा कि वीरवार को स्योंसर जंगल में विजिट के दौरान जंगल सफारी के लिए रास्ते चिन्हित किए गए। जंगल सफारी आमजन के आकर्षण का केंद्र है जिसे देखने के लिए लोग उत्सुक रहते हैं। उन्होंने कहा कि आमजन के लिए जंगल सफारी की शुरूआत की गई है ताकि लोग यहां आकर पशु-पक्षियों को देख सकें तथा जंगल में घूमने का आनंद ले सकें। जीव-जंतुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाना तथा पर्यावरण सरंक्षण करना हमारा कर्तव्य है। इसके लिए आमजन का सहयोग भी अति अनिवार्य है। इस मौके पर डीएफओ अरविंद कौशिक, सरपंच सुखबीर इशाक, जगमाल सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
