अंबाला। हरियाणा के सभी गांवों में अब रोडवेज बसों की सुविधा मिलेगी। परिवहन मंत्री अनिल विज के निर्देश पर महानिदेशक ने सभी महाप्रबंधकों को प्रत्येक गांव में ग्रामीणों को बस सुविधा उपलब्ध कराने का आदेश जारी कर दिया है।
परिवहन मंत्री ने बताया कि प्रदेश के ऐसे सभी गांवों में हरियाणा रोडवेज की परिवहन सुविधा प्रारंभ की जाएगी, जहां अभी तक यह सुविधा नहीं थी।
इससे प्रत्येक गांव में सार्वजनिक परिवहन की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। सभी महाप्रबंधकों को कहा गया है कि व्यवहार्यता के अनुसार अपने संबंधित जिलों के प्रत्येक गांव में बस सेवा उपलब्ध करवाना सुनिश्चित की जाए ताकि प्रत्येक गांव के यात्रियों को हरियाणा रोडवेज की सुविधा मिल सकें।
