अंबाला 30, जुलाई-
सूचना, जन संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग में कार्यरत मैम्बर भजन पार्टी कर्मजीत सिंह की सेवानिवृति के उपलक्ष्य में आज डीआईपीआरओ कार्यालय अम्बाला शहर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र शर्मा सहित अधिकारियों, कर्मचारियों सहित परिवार के लोगों ने भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए विदाई दी।
डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मैम्बर भजन पार्टी कर्मजीत सिंह का लगभग 31 साल 9 महीने का कार्यकाल बहुत सरहानीय रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री कार्यक्रमों व अन्य प्रशासनिक बैठकों में बेहतरीन कार्य किया है। उन्होंने विभाग में ईमानदारी से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है, जोकि आने वाले लोगों के लिए प्रेरणादायक है। इन्होंने अपने कार्य के साथ-साथ कार्यालय के अन्य कार्यों में भी रूचि लेकर काम किया है, जोकि सराहनीय है। सेवानिवृत्त हो रहे कर्मजीत सिंह को कार्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कर्मजीत सिंह ने भी इस अवसर पर अपनी सेवा के दौरान के अनुभव साझा किए और हर तरह के सहयोग के लिए विभाग के आला अधिकारियों सहित स्टॉफ सदस्यों का आभार जताया।
इस मौके पर सेवानिवृत अधीक्षक केदारनाथ बंसल, एआईपीआरओ अजीत सिंह, लेखाकार प्रवीण कुमार, सूचना केन्द्र सहायक सुरेन्द्र, सूचना केन्द्र सहायक शमशाद अली, सूचना केन्द्र सहायक हैप्पी, लिपिक मंजीत सिंह, यादविन्द्र सिंह, देवराज शर्मा, कृष्ण लाल, लव कुमार, आनन्द कुमार, अरूण कुमार, सुरेन्द्र कुमार, चालक प्रदीप कुमार, चालक गुरजंट सिंह, रजनीश, अनिकेत, राजेन्द्र कुमार, सुनीता, रोशन लाल के अलावा अन्य परिवार के सदस्यगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *