करनाल,27 जुलाई (): भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के लोगों को संबोंधित मन की बात कार्यक्रम राष्ट्र के लिये बेहद उत्साहवर्धक रहा। मन की बात के 124 वें संस्करण के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोंधन के जरिये देश के प्रति गहन और मजबूत आस्था का संचाार किया। उन्होंने अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद खुदीराम बोस की 18 साल की आयु के संघर्ष का विस्तार से जिक्र किया। वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्पेस से वापस आने पर बधाई देना भारत के लोगों की आत्मा को छू गया। राजस्थान और मध्य प्रदेश के तमाम ऐतिहासिक किले नाम लेकर भारत के लोगों के सामने सिलसिलेवार गिना कर युवा पीढ़ी और भारत के लोगों में देश की आज़ादी के प्रति बड़ी आस्था खड़ी करने का संदेश दिया। स्व’छ भारत मिशन का नाम और उसका काम लोगों के बीच विस्तार से गिनाया। यह बात रा’य सफाई कर्मचारी आयोग के वाइस चेयरमैन आजाद सिंह ने शहर की वाल्मीकि कालोनी में मन की बात कार्यक्रम देखने के बाद मीडिया से बात करते हुये की। वाइस चेयरमैन आजाद सिंह ने कहा प्रधानमंत्री ने देश के 79वें आजादी के महोत्सव के पूर्व मन की बात कार्यक्रम आजादी को लेकर विस्तार से क्रि किया। भजन कीर्तन मंडली के जरिये जंगल और उसमें लगने वाली आग का संबंध जोड़ कर महिलाओं की ताकत को और सशक्त करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा स्व’छ भारत मिशन को करीब 11 वर्ष पूरे होने को है। इस मिशन को लेकर न केवल देश के लोगों ने स्व’छता अपनाई है, बल्कि लोगों की मानसिकता का परिवर्तन भी हुआ। किसी भी देश की तरक्की के लिये बहुत आवश्यक है। पीएम मोदी ने एआई के प्रयोग करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा किसी भी तकनीक को बढ़ावा देना है तो एआई को अपनाना ही पड़ेगा। उन्होंने गांव, गरीब और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के मुद्दे को छूते हुये विस्तार से जिक्र किया और लोगों इस दिशा में सहयोग करने के लिये प्रेरित किया। आजाद सिंह ने कहा लोगों ने स्वयं स्वीकार किया है मोदी सकारात्मक सोच के धनी है। उन्होंने अपने संबोंधन में भी आज लोगों को मन की बात कार्यक्रम के लिये कुछ विशेष कर इसमें भाग लेने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *