परीक्षा के दौरान लेट हो रहे दर्जनभर अभ्यार्थियों को डायल-112 की टीमों ने समय पर पहुंचाया।

दिनाक 26/27 जुलाई को पात्रता परीक्षा में लाखों युवाओं ने अपने सुनहरे भविष्य के लिए पात्रता परीक्षा दी। कुरुक्षेत्र जिला में करीब 40 हजार युवाओं ने इस परीक्षा में भाग लिया।  दूर-दराज से आने वाले अभ्यार्थियों के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए थे।  लेकिन किन्हीं कारणों से कुछ परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचने में लेट हुए जिनको पुलिस की टीमों ने समय पर परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचाकर अपना फर्ज निभाया।  पुलिस के इस व्यवहार और सेवा भाव से परीक्षार्थी और उनके अभिभावक खुश नजर आए।  अभ्यार्थियों और अभिभावकों ने पुलिस के इस व्यवहार की खुले मन से खूब प्रशंसा की और कहा कि हम इस सेवा भाव को कभी नहीं बुला सकते। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कुरुक्षेत्र पुलिस ने दो दिनों में दर्जनभर अभ्यार्थियों को लेट होने के बावजूद उनके परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाया। कुरुक्षेत्र पुलिस कर्मचारियों ने सेवा सुरक्षा व सहयोग के स्लोगन सही मायने में चरितार्थ किया है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के लिए खाकी मददगार बनी। प्रवक्ता ने बताया कि पेपर देने आया एक छात्र गलती से गलत सैन्टर पहुंच गया था लेकिन समय कम था। कुरुक्षेत्र यातायात पुलिस के राइडर ने वर्दी और इंसानियत का फर्ज़ निभाते हुए बिना देरी किए करीब 4 किलोमीटर दूर सही सेंटर पर छोड़ा। एक छात्रा दिल्ली से बस में पेपर देने आई लेकिन सैन्टर की लोकेशन पता ना होने कारण डायल-112 को काल किया। डायल-112 ईआरवी 442 ने बिना देरी के छात्रा को उसे परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाया। पूजा स्कूल के पास पेपर देने आई एक युवती की अचानक तबीयत खराब हो गई। जाला पुलिस की डायल-112 टीम ने युवती को डाक्टर से दवाई दिलवाकर वापस परीक्षा केन्द्र पर छोड़ा। इस प्रकार कुरुक्षेत्र पुलिस की विभिन्न टीमों ने दर्जनभर अभ्यार्थियों को समय रहते उनके सैंटर पर पहुंचाकर अपना फर्ज निभाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *