पंचकूला। शुक्रवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम कांग्रेस की ओबीसी सेल की ओर से किए जाने वाले भागीदारी न्याय सम्मेलन में काफी संख्या में हरियाणा से भी कार्यकर्ता पहुंचेंगे।

सम्मेलन की तैयारी को लेकर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के दिल्ली निवास पर एक बैठक हुई जिसमें काफी संख्या में नेता और कार्यकर्ता पहुंचे।

इस सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी हिस्सा लेंगे। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की या फिर हरियाणा की सरकार जनता की नहीं सुन रही हैं।

सभी जगह मनमानी हो रही है। लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है, जिसे बचाने के लिए हमारे नेता राहुल गांधी लड़ाई लड़ रहे हैं। हम सभी को मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *