चंडीगढ़। हरियाणा में वर्ष 2023 बैच के सात आईएएस अधिकारियों को प्रशिक्षण पूरा करने से पहले ही प्रदेश सरकार ने एसडीएम के रूप में नियुक्ति दे दी है। मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षण पूरा होते ही सातों युवा आइएएस अधिकारी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेश में अंकिता को नूंह का एसडीएम बनाया गया है, जबकि अनिरुद्ध यादव नारनौल एसडीएम के साथ हरियाणा मल्टी माडल लाजिस्टिक हब प्रोजेक्ट लिमिटेड के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी और उप प्रबंध निदेशक का काम भी संभालेंगे।
अभिनव सिवाच को पिहोवा, आकाश शर्मा को टोहाना, कनिका गोयल को महेंद्रगढ़, योगेश सैनी को चरखी दादरी और रवि मीणा को तोशाम में एसडीएम लगाया गया है।
इन पदों से हटाए गए एचसीएस अधिकारियों अनिल कुमार यादव, कपिल कुमार, अश्वीर सिंह, रमित यादव और प्रतीक हुड्डा के नियुक्ति आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।
