कालाबाजारी करने वालों पर तत्काल होगी सख्त से सख्त कार्रवाई

डीसी उत्तम सिंह ने कृषि विभाग, फर्टिलाइजर सप्लायर, फर्टिलाइजर उत्पादन कंपनियों के अधिकारियों की ली बैठक

करनाल, 24 जुलाई– करनाल के डीसी उत्तम सिंह ने गुरुवार को लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हाल में यूरिया के वितरण को लेकर कृषि विभाग, फर्टिलाइजर सप्लायर एजेंसी, फर्टिलाइजर उत्पादन कंपनियों के अधिकारियों व प्राइवेट सप्लायर की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को समय पर यूरिया मिले और किसी तरह की कोई कालाबाजारी न हो। यदि कोई ऐसा करता मिले तो उसकी तत्काल सूचना दें, ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ-साथ उन्होंने किसानों से भी अपील की है कि वह भी यूरिया का अनावश्यक स्टॉक न करें। यूरिया की कोई कमी नहीं है। किसान की जितनी जरूरत है, उतना ही यूरिया खरीदे। जिला में जितनी डिमांड है, उतना यूरिया उपलब्ध है। जैसे ही उत्पादन कंपनियों द्वारा यूरिया की सप्लाई आती है, तत्काल उसे विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाया जाता है।

यूरिया वितरण में न हो कालाबाजारी
डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि यूरिया के वितरण में किसी तरह की कोई कालाबाजारी न हो। सरकारी एजेंसियों के साथ-साथ प्राइवेट डिस्ट्रीब्यूटर पर भी कृषि विभाग पैनी नजर रखे। सरकार द्वारा तय मापदंडों पर ही यूरिया का वितरण हो। यदि कोई प्राइवेट डिस्ट्रीब्यूटर भी कालाबाजारी करता मिले, तो तत्काल जानकारी दें, सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पैक्स स्टॉक की करें व्यवस्था

डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि पैक्स अपने यहां ग्राम पंचायतों व अन्य जगहों पर यूरिया आदि के स्टॉक की व्यवस्था करें ताकि पीक सीजन में उनकी डिमांड पूरी हो सके। यदि वह पहले से स्टॉक रखेंगे तो आसानी से फर्टिलाइजर की उपलब्धता होगी।

अभी तक 83 हजार एमटी यूरिया आया
वहीं बैठक में जानकारी देते हुए कृषि विभाग के उपनिदेशक वजीर सिंह ने बताया कि जिला में अभी तक 83 एमटी यूरिया आया है। जो पिछली बार से अधिक है। उन्होंने फर्टिलाइजर कंपनियों से समय पर स्टॉक शेयर करने की अपील कि ताकि वहां समय रहते स्टाफ की ड्यूटी लगाई जा सके।

इस दौरान इफको से डॉ. निरंजन यादव, कृभको, एनएफएल, श्रीराम फर्टिलाइजर, जंबल फर्टिलाइजर, हैफेड, पैक्स के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *