फतेहाबाद। बुधवार रात को शहर में हृदयविदारक वाक्या हुआ। यहां लंबी बीमारी के चलते एक महिला की मौत हो गई। पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही पति को भी गहरा सदमा लगा। एक घंटे बाद पति ने भी दम तोड़ दिया।

बृहस्पतिवार को दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार अग्रवाल कालोनी निवासी 48 वर्षीय ममता लंबे समय से बीमार चल रही थीं। बुधवार की रात नौ बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया। पत्नी की मौत की खबर सुनते ही 53 वर्षीय रामकुमार बदहवास हो गए और चुपचाप कमरे में बैठ गए।

कुछ समय बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। स्वजन ने बताया कि रामकुमार को कोई बीमारी नहीं थी, लेकिन पत्नी से उन्हें गहरा लगाव था। रामकुमार बिजली कर्मचारी था।

रामकुमार और ममता के आपसी तालमेल की कालोनी के लोग हमेशा चर्चा करते थे। उनके अचानक यूं चले जाने से परिवार ही नहीं, पूरा मुहल्ला स्तब्ध है। वीरवार सुबह दोनों का संस्कार में पहुंचे सैकड़ों लोगों की आंखें नम थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *