एसपी नीतीश अग्रवाल ने अपराधिक गतिविधियों को रोकने पर किया मंथन
डॉ. राजेश वधवा/कुरुक्षेत्र। अपराधों और अपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए आमजन और पुलिस प्रशासन को मिलकर काम करना होगा। पुलिस अपना काम कर रही है इसके साथ-साथ आमजन का सहयोग मिले तो अपरोधों को रोकना और भी आसान होगा। ये बातें शनिवार को पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल ने जिला के व्यापार मंडल, ज्वैलर्स शॉप, मंडी व रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान कही।पुलिस अधीक्षक ने बैठक में अपील करते हुए कहा कि ज्वैलर्स शॉप, मंडियों व रेजीडेंसल एरिया में पुलिस विभाग के महत्वपूर्ण नंबरों की सूची जरुर लगवाएं। इसके साथ ही मुख्य स्थानों पर हाई रेज्युलेशन के कैमरे लगवाए जिसमें ज्यादा से ज्यादा दिनों की रिकॉर्डिंग सेव रह सके। कैमरों की फुटेज साफ हो जिससे अपराधियों की पहचान करने तथा उनको पकड़ने मे आसानी होगी। उन्होंने कहा कि ज्वैलर्स शॉप, मंडी व रेजिडेंशल एरिया में कार्यरत चौकीदार की पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय नई तकनीक का है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्राय: देखने में आता है कि घरों, प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का एंगल सिर्फ सुरक्षा के मध्यनजर उनके दुकान तक सीमित रहता है। उन्होंने सभी से उच्च तकनीक वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने व उनकी कवरेज घर व प्रतिष्ठान के साथ-साथ मुख्य सड़क पर रखने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस उनकी सुरक्षा को लेकर और बेहतर सेवा देने के लिए तत्पर है। पुलिस अधीक्षक ने मीटिंग में साइबर अपराध बारे जानकारी दी तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया।
मीटिंग में आए ज्वैलर्स एसोसिएशन, मंडी एसोसिएशन, आढतियों तथा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन प्रतिनिधियों ने पुलिस द्वारा शुरू की गई रात्रि गस्त की पहल का स्वागत किया तथा पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया। मीटिंग में प्रवाचक सहायक उप निरीक्षक संजीव कुमार, जिला सुरक्षा प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेन्द्र, रविन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *