करनाल, 18 जुलाई : पंजाब नेशनल बैंक, मंडल कार्यालय करनाल द्वारा आज सेक्टर-12 स्थित शाखा परिसर में मेगा रिटेल आउटरीच कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम ग्राहकों को बैंक की विभिन्न खुदरा ऋण योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें बैंकिंग सेवाओं से जोडऩा था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्राहकों को एजुकेशन लोन, हाउसिंग लोन, कार लोन, प्रॉपर्टी लोन एवं अन्य रिटेल लोन स्कीमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बैंक अधिकारियों ने प्रत्येक योजना की पात्रता, ब्याज दरें, दस्तावेज़ीकरण और प्रक्रिया से संबंधित जानकारी साझा की।
ये रही कार्यक्रम की मुख्य उपलब्धियां :
1. कार्यक्रम में 160 ऋण आवेदनों के माध्यम से लगभग 35 करोड़ के लोन प्रस्ताव प्राप्त हुए।
2. मौके पर ही पात्र ग्राहकों को 4 करोड़ के ऋण स्वीकृति पत्र (सैंक्शन लेटर) प्रदान किए गए। इस अवसर पर समता हुंडई करनाल से डायरेक्टर भानु खेतरपाल ने कार्यक्रम में विशेष रूप से शिरकत की और बैंक के सहयोग से ग्राहकों को बेहतर वाहन खरीद सुविधा उपलब्ध करवाने पर चर्चा की। पंजाब नेशनल बैंक के प्रधान कार्यालय से अरविंद यादव की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमा प्रदान की। उन्होंने ग्राहकों को बैंक की डिजिटल पहल, पारदर्शिता, और समयबद्ध ऋण स्वीकृति प्रक्रिया के बारे में बताया। पंजाब नेशनल बैंक करनाल मंडल के मंडल प्रमुख जगजीत सिंह की ओर से कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्राहकों को बैंक की रीटेल स्कीमों के लाभों एवं सहज लोन प्रक्रिया की जानकारी दी। यह कार्यक्रम पंजाब नेशनल बैंक की ग्रा
