पिहोवा 18 जुलाई – उप- निदेशक कृषि एव किसान कल्याण विभाग, कुरुक्षेत्र कर्म चंद ने शुक्रवार को उपमंडल पिहोवा के खाद बीज विक्रेताओं की एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने सभी विक्रेताओं को हिदायत दी कि सभी विक्रेता अपने उपलब्ध खाद के स्टॉक का ब्यौरा बोर्ड पर उचित रूप से प्रदर्शित करें तथा खाद बिक्री के साथ दूसरी अन्य उत्पाद किसी को न थोंपे। उन्होंने विक्रेताओं को सख्त आदेश दिए कि इन आदेशों की अवहेलना करने पर कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस भी विक्रेता के पास खाद की उपलब्धता होगी, वह विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की देख-रेख में ही खाद वितरित करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में यूरिया एवं डीएपी की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करवाई जा रही है। उन्होंने किसानों से भी अपील की कि किसान जरुरत के हिसाब से ही खाद की खरीद करें। आने वाले समय में जिला कुरुक्षेत्र में खाद की आवश्यकता अनुसार उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *