फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के कांवरा गांव के मोड़ पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। चोट उसकी छाती में अधिक लगी थी जिस वजह से उसने दम तोड़ दिया। भूपानी थाना पुलिस ने आरोपित ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही, शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
दक्षिणी दिल्ली के आया नगर में रहने वाले प्यारे लाल सोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह उनकी दिल्ली में ज्वेलरी की शाॅप है।
बेटा नवीन भी इसी शाॅप पर बैठता था। उनकी पत्नी कांवरा गांव में रहती है और वहीं एक उद्योग में काम करती है। बेटा नवीन रात को पत्नी से मिलने के लिए कांवरा गांव गया था।
वापसी में कांवरा गांव के मोड़ पर एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
