करनाल, 16 जुलाई।  जिला व सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में आज पुलिस विभाग के सौजन्य से करनाल के राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय व घरौंडा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. इरम हसन ने बताया कि हालसा पंचकूला के आदेशानुसार कैम्पेन ‘रोड रूल्स, लाइफ टूल्स’ के तहत जिला के विभिन्न स्थानों सहित स्कूलो मे जागरूकता शिविरों व चालान ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज राजकीय मॉडल संस्कृत विद्यालय में पैरा लीगल वालंटियर अज्ञा पाल  निरीक्षक रोशन लाल व उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार टीम ने जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसके अलावा पैरा लीगल वालंटियर ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरौंडा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित स्टाफ व विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मौजूद स्टाफ व विद्यार्थियों ने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *