करनाल, 15 जुलाई।  जिला व सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में मंगलवार को पुलिस विभाग के सौजन्य से कुटेल, ऊंचा समाना, दहा जागीर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा राजकीय उच्च विद्यालय, कम्बोपूरा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डाॅ. इरम हसन ने बताया कि हालसा पंचकूला के आदेशानुसार कैम्पेन ”रोड रूल्स, लाइफ टूल्स“ के तहत जिला के विभिन्न स्थानों सहित स्कूलो मे जागरूकता शिविरों व चालान ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी मे पैरा लीगल वालंटियर पूजा व अज्ञा पाल, राजेशलता, इंस्पैक्टर रोशन लाल व सब इंस्पैक्टर सुरेंद्र कुमार टीम ने जागरूकता शिविर का आयोजन किया। उन्होने उपस्थित स्टाफ व विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने हेतू प्रेरित किया और स्कूल के बाहर चालान ड्राइव का आयोजन किया गया। इस दौरान जनसाधारण को 13 सितम्बर को लगने वाली नेशनल लोक अदालत की जानकारी भी दी और अदालत में लंबित मुकदमों व चालानों का भुगतान नेशनल लोक अदालत के माध्यम से करने बारे जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *