हिसार। Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून तेजी से छाया हुआ है। मानसून की वर्षा लगभग हर जिले में हो रही है। बुधवार शाम से लेकर वीरवार रात तक करीब 17 जिलों में वर्षा हुई। इसमें सबसे ज्यादा वर्षा गुरुग्राम में हुई है।

वहीं दूसरी तरफ आने वाले दिनों में वर्षा के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों की तरफ से चेतावनी जारी की जा रही है। वहीं, गुरुग्राम में वर्षा के दौरान हुए अलग-अलग हादसों में सात लोगों की मौत हो गई। पलवल में दीवार गिगरने से तीन कर्मचािरयों की जान चली गई और तीन गंभीर घायल हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून में इस बार काफी बेहतर वर्षा हो सकती है। उसी कड़ी में मानसून अभी पूरे प्रदेश में छाया हुआ है। बुधवार को दिनभर हिसार सहित अनेक जिलों में वर्षा हो रही। तेज वर्षा के चलते जलभराव की स्थिति पैदा हो गई।

वहीं हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पिछले चार दिनों से मानसून टर्फ उत्तर की तरफ बने रहने के कारण दक्षिण पश्चिम मानसून राज्य में सक्रिय होने के कारण ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा की गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है।

परंतु अब भी मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा सूरतगढ़, भिवानी, अलीगढ़, बांदा, डाल्टागंज और दीघा से होते हुआ उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है जिससे बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली मानसूनी हवाएं राज्य की तरफ लगातार आने की संभावना से हरियाणा में 15 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

मानसूनी हवाओं की सक्रियता से 11 से 13 जुलाई तक राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है।

परंतु 14 व 15 जुलाई को राज्य के उत्तरी जिलों में ज्यादातर स्थानों पर हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा तथा दक्षिण पश्चिमी जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज वर्षा की संभावना है, वातावरण में नमी बने रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *