करनाल, 10 जुलाई।  नीलोखेड़ी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम अशोक कुमार ने वीरवार को पॉल-टेक्निकल कॉलेज के कॉन्फ्रेंस हॉल में बीएलओं व सुपरवाईजरों के पहले बैच (1 से 50) को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ के कर्तव्य, उनके कार्य तथा अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान उन्हें फार्म नंबर 6, फार्म नंबर 6 ए,  फार्म नंबर 7, फार्म नंबर 8 के बारे में विस्तार से बताया गया।
निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम अशोक कुमार ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में बीएलओ की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ व सुपरवाइजर अपने कार्य पूरी ईमानदारी व निष्ठा से करें। बीएलओ निरंतर पात्र व्यक्तियों कि वोट बनाई जाए। सभी बीएलओ निर्वाचन आयोग की हिदायता अनुसार मतदाता सूची को त्रुटीरहित बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *