करनाल, 9 जुलाई। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं घरौंडा विधायक हरविन्द्र कल्याण आज घरौंडा में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष वीरवार को निर्मल विहार कॉलोनी स्थित गुरु ब्रह्मानंद आश्रम में सुबह 10 बजे हवन में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11.30 बजे गांव गुढा में पहुंचकर गुरु ब्रम्हानंद आश्रम के समीप सभागार, पशु अस्पताल में कमरे, ब्राह्मण चौपाल की चार दीवारी तथा राजकीय स्कूल में नए कमरों के निर्माण कार्य का शिलान्यास व मेन सडक़ से लेकर संजीव मेंबर के खेत तक के रास्ते का उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 12.15 बजे गांव कोहंड पहुंचेंगे और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बहुद्देश्यीय सभागार तथा चार नए कमरों के निर्माण कार्य का, गलियों का तथा पुरूषोत्तम फौजी के खेत के रास्ते का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष दोपहर एक बजे बिरम रावल के निवास स्थान पर कथा में शामिल होंगे। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 1.30 बजे स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जन सुनवाई करेंगे तथा शाम 7.30 बजे बीआरएम कॉलेज में जागरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
