-आवेदन करने के लिए शिक्षक को 15 वर्षों का नियमित शिक्षण अनुभव होना अनिवार्य
करनाल, 8 जुलाई। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग हरियाणा की ओर से योग्य पात्र अध्यापकों के लिए ‘राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य पात्र अध्यापकों को आगामी 11 जुलाई तक इस लिंक http://117.239.183.208/
उपायुक्त उत्तम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त लिंक पर ‘राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025’ से संबंधित सभी दिशा-निर्देश, निर्धारित मापदंड एवं पुरस्कारों की संख्या तथा अन्य जानकारी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि केवल इस लिंक अथवा पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होने वाले ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी परिस्थिति में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यदि आवेदक शिक्षक को पोर्टल या लिंक पर अपना आवेदन करते समय किसी प्रकार की कोई तकनीकी समस्या आती है तो वह विभाग की ईमेल आईडी stateteacheraward2021@gmail.
