हिसार। Haryana Mausam News: प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। मानसून के बीच शुक्रवार को प्रदेश के छह जिलों में वर्षा हुई। दोपहर को रोहतक में जमकर 84 एमएम वर्षा का रिकॉर्ड दर्ज किया गया। इसके अलावा कई जिलों में वर्षा नहीं होने से लोग गर्मी से परेशान रहे।

शाम के समय ठंडी हवाएं चलने से गर्मी से राहत अवश्य मिली। मौसम विज्ञानियों ने अब आने वाले दिनों में प्रदेश के जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

वहीं, सिरसा में गर्मी अधिक होने के कारण अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री तक पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून फैला है। कई जिलों में तेज वर्षा हुई तो कहीं हल्की।

आने वाले दिनों में अभी तेज वर्षा की संभावना बनी हुई है। मौसम विज्ञानियों की तरफ से नौ जुलाई तक प्रदेश में तेज वर्षा की चेतावनी जारी है। छह और सात जुलाई को ऑरेंज और येलो अलर्ट दोनों रहेंगे। मौसम विज्ञानियों की मानें तो मानसूनी हवाओं में बदलाव आ रहा है। इससे वर्षा की संभावनाएं ज्यादा बन रही है।

इन जिलों में आज वर्षा का अलर्ट येलो अलर्ट

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *