मानेसर। आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र में दोस्त ने युवक को छठी मंजिल से धक्का देने का मामला सामने आया है। छठी मंजिल से गिरने से युवक की मौत हो गई है। आरोप है कि मृतक का साथ में रहने वाले दोस्त से मोबाइल को लेकर झगड़ा हुआ था।

दोस्त ने युवक को छठवीं मंजिल पर बुलाया और ऊपर से धक्का देकर उसे नीचे गिरा दिया। आईएमटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

मूलरूप से आगरा का रहने वाला कन्हैयालाल बास कुशला गांव की ढाणी शंकर वाली में किराए पर रहता था। वह औद्योगिक क्षेत्र मानेसर की एक निजी कंपनी में कार्य करता था। वह अपने साथ आकाश के साथ रहता था।

बृहस्पतिवार देर रात कन्हैयालाल अपने साथी आकाश के साथ मकान की छत पर था। इसी दौरान दोनों का फोन को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा होने के बाद आकाश ने कन्हैयालाल को छठी मंजिल से धक्का दे दिया।

छठी मंजिल से जमीप पर आ गिरा और सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी आकाश मौके से फरार हो गया। आईएमटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। आरोपित की तलाश में पुलिस लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *