करनाल, 4 जुलाई। करनाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम अनुभव मेहता ने बताया कि 21-करनाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कार्यरत सभी बीएलओ व सुपरवाइजरों की ट्रेनिंग आगामी 9 से 15 जुलाई तक स्थानीय पंचायत भवन में करवाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार  21-करनाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कार्यरत सभी बीएलओ व सुपरवाइजरों को 50-50 के बैच में प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम अनुसार बूथ नंबर 1 से 50 के बीएलओ व सुपरवाईजरों को 9 जुलाई को, बूथ नंबर 51 से 100 के बीएलओ व सुपरवाईजरों को 10 जुलाई को, बूथ नंबर 101 से 150 के बीएलओ व सुपरवाईजरों को 11 जुलाई को, बूथ नंबर 151 से 200 के बीएलओ व सुपरवाईजरों को 14 जुलाई को और बूथ नंबर 201 से 234 के बीएलओ व सुपरवाईजरों को 15 जुलाई को प्रात: 9 से सांय 6 बजे तक पंचायत भवन करनाल में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *