करनाल, 4 जून
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र के जन्मदिन को कार्यकर्ताओं ने गौ सेवा के रूप में मनाया। उनको जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करने के लिए कार्यकर्ताओ ने श्री कृष्ण गौशाला में गायो को गुड़ व हरा चारा खिलाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। भाजपा नेता सतीश कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गौशाला में केक काटकर उनके कार्यकाल में चलाये सफल स्वच्छता अभियान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इससे पहले गौशाला में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। मिशन उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने कार्यकर्ताओं के साथ गायों को केला व गुड़ खिलाकर गौ सेवा का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि गाय में 33 करोड़ देवी देवता निवास करते हैं। उनकी सेवा से हमें लाखों यज्ञों का पुण्य मिलता है। उन्होंने लोगों को गौ सेवा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गौ सेवा हर सेवा से बढ़कर है । संपूर्ण पृथ्वी का धर्म व संस्कृति गौ सेवा पर आधारित मानी गई है। सुभाष चंद्र ने कहा कि जन्मदिन हो या कोई अन्य खुशी का उत्सव हो हमें गौ माता के संग मनाना चाहिए, इससे समाज में सेवा की भावना पैदा होती है।
इस अवसर पर श्री कृष्ण गौशाला के महासचिव रामकुमार गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन लोधी, पवन शर्मा, सुखदेव कांगड़ा, प्रवीण कुमार, रवि सौदा, विशाल, सतीश कश्यप, पुष्पेंद्र माथुर, रविंद कश्यप, किमती लाल, हिशम सिंह,गुलशन , प्रदीप शर्मा, संजीव कुमार व कृष्ण सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
