फरीदाबाद। महिला थाना एनआईटी ने बलात्कार करने और अश्लील वीडियो प्रसारित करने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में नूंह के रहने वाले साहिद और रबिल शामिल है। मामले में मुख्य आरोपित सकील पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।

एनआईटी थाने में महिला ने शिकायत देते हुए कहा था कि वह जंगल में भैस चराने जा रही थी। तभी पीछे से सकील आया और कहां चलो आगे छोड़ देगा। जिसके बाद वह उसको एक फार्म हाउस पर ले गया। जहां पर पहले से दो लोगों और मौजूद थे। फिर सकील ने उसके साथ गलत काम किया। इस दौरान सकील ने उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद सकील ने महिला की वीडियो को प्रसारित भी कर दिया।

एनआईटी में अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज

महिला की शिकायत पर एनआईटी में अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया। महिला थाना ने कार्रवाई करते हुए नूंह के साहिद और राबिल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित सकील ने महिला के साथ गलत काम करके उसकी वीडियो बनाकर साहिद के पास भेज दिया। साहिद ने इस वीडियो को रबिल के पास भेज दिया। राबिल ने वीडियो को प्रसारित कर दिया। सकील को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *