करनाल, 2 जुलाई।  हरियाणा रेडक्रॉस चंडीगढ़ के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी एवं महासचिव महेश जोशी के दिशा निर्देशन तथा उपायुक्त करनाल श्री उत्तम सिंह, आईएस के मार्ग दर्शन में संचालित टी.बी. प्रोजेक्ट के तहत   आज टी. बी. मरीजों को न्यूट्रिशन राशन किट नि:शुल्क प्रदान की गई। रेड क्रॉस के  सचिव कुलबीर मलिक ने बताया कि टीबी मुक्त भारत मुहिम को आगे बढ़ाते हुए आज निक्षय मित्र योजना के तहत रेड क्रॉस टीम द्वारा चयनित किए 10 टी. बी. ग्रस्त मरीजों जोकि बांसो गेट, इंद्रा कॉलोनी, फूसगढ़, रामनगर, गांधीनगर और जरीफा फार्म के निवासियों को न्यूट्रिशन युक्त किट वितरित की गई। उनसे उनकी बीमारी संबंधित समस्याओं के बारे में चर्चा की गई व नियमित दवाइयां लेने तथा पौष्टिक खाना जैसे कि प्रोटीन युक्त आहार लेने बारे में बताया गया ताकि वो जल्दी रिकवरी कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *