कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशाानुसार केयू प्रशासन ने सत्र 2025-26 की प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत 23 पीजी पाठ्यक्रमों के दाखिले को मेरिट के आधार पर करवाने का निर्णय लिया है। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए केयू प्रशासन द्वारा 7 जुलाई तक आनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि आवेदक अब एम.ए.एजुकेशन, एम.एड. स्पेशल एजुकेशन (वी.आई), एम.एस.सी. मास कम्युनिकेशन, एम.एस.सी. प्रिंटिंग, ग्राफिक्स एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी, एम.ए. वूमेन स्टडीज, एम.टी.टी.एम, एम.एस.सी. अप्लाइड जियोफिजिक्स, एम.ए. डिफेंस स्टडीज, एम.ए. जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, एम.एच.एम. एंड सीटी, एम.लिब (एक वर्षीय), एम.एस.सी. गृह विज्ञान (हयूमेन डेवलपमेंट), एम.ए. दर्शन शास्त्र, एम.ए. योगा, एम.एस.सी. इलेक्ट्रॉनिक साइंस, एम.एस.सी. सांख्यिकी, एम.ए. एआईएच, एम.ए. पंजाबी, एम.ए. संस्कृत, एम.ए. समाजशास्त्र, एम.ए. फाइन आर्टस, एम.एस.सी. बायोकेमिस्ट्री पाठ्यक्रमों में 7 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस संबध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
सोनिका वधवा
