गलत साईड में वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश, पिपली चौक के आस-पास सडक़ को चौड़ा करने के लिए सीटीएम की अध्यक्षता में कमेटी करेगी मौके का मुआयना,नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता के साथ-साथ गैर हाजिर रहने वाले अधिकारियों को भी जारी होगा नोटिस
कुरुक्षेत्र, 25 जून। उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार के आदेशानुसार पैनल के निजी अस्पतालों को सडक़ दुर्घटना में घायल लोगों का निर्धारित नियमों के अनुसार ईलाज करना होगा। इन आदेशों और नियमों की अवहेलना करते हुए कुरुक्षेत्र के कुछ निजी अस्पताल घायलों का ईलाज नहीं कर रहे। ऐसे अस्पतालों पर अब सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके लिए पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागोंं के अधिकारियों को सख्त आदेश भी दिए गए है।
उपायुक्त नेहा सिंह बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला सडक़ सुरक्षा समिति की मासिक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले आरटीए विभाग के निरीक्षक जोगिन्द्र ने एजेंडे को हाउस के समक्ष रखा और विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट को भी हाउस के समक्ष रखा। उपायुक्त नेहा सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में बनने वाले स्पीड ब्रेकरों की मौके पर निरीक्षण करने के बाद रिपोर्ट तैयार करे ताकि रिपोर्ट के अनुसार सडक़ दुर्घटना को रोकने के लिए स्पीड ब्रेकरों का निर्माण किया जा सके। इसके अलावा नगर परिषद द्वारा बनाए गए स्पीड ब्रेकरों की रिपोर्ट भी तैयार की जाए।
उन्होंने एनएएचआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एनएच-44 पिपली चौक के सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द किया जाए। इसके साथ ही एनएएचआई के अधिकारी शाहबाद पिपली के सर्विस रोड पर पानी निकासी के प्रबंधों को भी दुरूस्त करेंगे। उपायुक्त ने लघु सचिवालय से पानी निकासी करने के सख्त आदेश देते हुए कहा कि सम्बन्धित विभाग के अधिकारी मौके का जायजा ले। उन्होंने रोड सेफ्टी से सम्बन्धित अधूरे कार्य को जल्द से जल्द पूरे करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय अवधि में पूरे किए जाए। इस मौके पर एडीसी महावीर प्रसाद, एसडीएम पंकज सेतिया, एसडीएम डा. चिनार चहल, नगराधीश डा. रमन गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
गलत साइड में वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश
उपायुक्त नेहा सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एनएच-44 या अन्य मार्गों पर रांग साईड वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इन वाहन चालकों का चालान करने के लिए पुलिस को आदेश दिए गए है। इसके साथ ही एनएच-44 व अन्य मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश दिए है ताकि गलत साईड से आने वाले वाहनों पर शिकंजा कसा जा सके।
पिपली चौक के आस-पास सडक़ को चौड़ा करने के लिए सीटीएम की अध्यक्षता में कमेटी करेगी मौके का मुआयना,लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि एनएच-44 पिपली चौक पर सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एनएचएआई की तरफ से सडक़ को चौड़ा करने का काम किया जाएगा। इस कार्य को लेकर नगराधीश की अध्यक्षता में वन विभाग, बिजली विभाग, नगर परिषद, पिपली पैराकिट सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौके का जायजा लेंगे। इतना ही नहीं बिजली विभाग, वन विभाग और लोक निर्माण विभाग, एनएएचआई को कार्य करने के लिए आगामी 3 दिनों में एनओसी उपलब्ध करवाएगा। अगर इस मामले में लापरवाही बरती तो सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
उपायुक्त नेहा सिंह ने रोड सेफ्टी के एजेंडा बिन्दु नंबर 12 पर चर्चा करने पर पाया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी केवल मुख्यालय चिटठियां भेजने तक ही सीमित रह गए है, जबकि 28 अप्रैल 2023 से नए बस स्टैंड के सामने प्रतापगढ़ को जाने वाली सडक़ पर सडक़ सुरक्षा को लेकर कार्य किया जाने का मामला लम्बित है। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए और लापरवाही बरतने पर लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश देते हुए नोटिस की कॉपी अतिरिक्त मुख्य सचिव को भेजने के निर्देश दिए है।
नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता के साथ-साथ गैर हाजिर रहने वाले अधिकारियों को भी जारी होगा नोटिस
उपायुक्त नेहा सिंह ने एजेंडा नंबर 10 के विषय पर फीडबैक लेने के उपरांत आदेश दिए कि प्रतीत हो रहा है कि नगर परिषद के अधिकारी हाउस के अधिकारियों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है और सडक़ों के गढ्ढïों के साथ-साथ अन्य कार्यों का सही जवाब भी हाउस के समक्ष रखने में असर्मथ है। इस मामले में लापरवाही बरतने पर नप कार्यकारी अभियंता कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ-साथ मीटिंग में गैर हाजिर रहने पर अन्य अधिकारियों को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है।
