करनाल। भाजपा के विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत मोहद्दीनपुर मंडल की बैठक फुसगढ़ कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सचिन राणा ने की। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। बैठक का संचालन मंडल प्रवक्ता प्रदीप कंबोज ने किया। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने देश को नई दिशा दी है। मंडल संयोजक धीरज खरकाली और सह-संयोजक राहुल तोमर ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं। इस अवसर पर अमित कंबोज, महामंत्री राजेश लाठर, विक्रम पाल, प्रवक्ता मदन जी, अशोक कंबोज, सुमित कंबोज, शिवम् लाठर सहित महिला शक्ति से कमलेश, अंजू, निशा और आयशा उपस्थित रहीं। सभी ने एकमत होकर जनसंपर्क अभियान को गति देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *